डॉ. भीमराव अम्बेडकर (Dr. Bhim Rao Ambedkar) के जीवन से जुड़े प्रश्न:

डॉ. भीमराव अंबेडकर ( Dr. Bhim Rao Ambed­kar) :- डॉ. भीमराव रामजी आम्बेडकर (Bhim­rao Ramji Ambed­kar, जन्म: 14 अप्रैल, 1891 — मृत्यु: 6 दिसंबर, 1956) एक बहुजन राजनीतिक नेता और एक बौद्ध पुनरुत्थानवादी भी थे। उन्हें बाबासाहेब के नाम से भी जाना जाता है। डॉ. भीमराव अंबेडकर को भारत रत्न से भी सम्मानित किया गया है जो भारत का सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार है।

Advertisement — TillExam
YouTube

Subscribe on YouTube

Get free tutorials, exam tips & updates.

Subscribe
WhatsApp

Join WhatsApp Channel

Stay updated with instant alerts.

Follow
Mock Test

Free SSC Mock Tests

Boost your preparation with free practice tests.

Start Now
Job Alerts

Govt Job Alerts

Get free daily updates on government jobs.

Get Alerts
Dr B.R. Ambedkar

तो आइये जानते हैं उनके जीवन से जुड़े कुछ महत्वपूर्ण प्रश्नों के उत्तर।

Q1. भीमराव अम्बेडकर (Dr. Bhim Rao Ambedkar) का जन्म कब हुआ था ?

उत्तर- 14 अप्रैल 1891

विवरण:- डॉक्टर आंबेडकर का जन्म 14 अप्रैल 1891 को महू, मध्य प्रदेश में हुआ था जिसे अब डॉ॰ आम्बेडकर नगर के नाम से जाना जाता है

Q2. भीमराव अम्बेडकर के माता-पिता का क्या नाम था ?

उत्तर- रामजी मालोजी सकपाल‑भीमाबाई

विवरण:- भीमराव अंबेडकर रामजी मालोजी सकपाल और भीमाबाई की 14वीं व अंतिम संतान थे| उनके पिता सेना में सूबेदार थे |

Q3. भीमराव अम्बेडकर की मृत्यु कब हुई थी ?

उत्तर– 6 दिसम्बर 1956

Q4. भीमराव अम्बेडकर को मरणोपरांत भारत रत्न कब मिला था ?

उत्तर- 31 मार्च 1990 

विवरण:- देश के संविधान निर्माता डॉ भीमराव अंबेडकर को 31 मार्च 1990 को मरणोपरांत भारत रत्न से सम्मानित किया गया था

Q5. पूना पैक्ट भीमराव अम्बेडकर और किनके बीच हुआ था ?

उत्तर- महात्मा गाँधी

विवरण:- पूना पैक्ट अथवा पूना समझौता भीमराव आम्बेडकर एवं महात्मा गांधी के बीच  पुणे की यरवदा सेंट्रल जेल में 24 सितम्बर, 1932 को हुआ था। अंग्रेज सरकार ने इस समझौते को सांप्रदायिक अधिनिर्णय (कॉम्युनल एवार्ड) में संशोधन के रूप में अनुमति प्रदान की थी । समझौते में दलित वर्ग के लिए पृथक निर्वाचक मंडल को त्याग दिया गया लेकिन दलित वर्ग के लिए आरक्षित सीटों की संख्या प्रांतीय विधानमंडलों में 71 से बढ़ाकर 147 और केन्द्रीय विधायिका में कुल सीटों की 18% कर दीं गयीं।

Q6. भीमराव अम्बेडकर ने बौद्ध धर्म कब अपनाया था ?

उत्तर-14 अक्टूबर 1956

विवरण:- 14 अक्टूबर 1956 को भीमराव अंबेडकर ने  दीक्षा भूमि, नागपुर में बौद्ध धर्म को अपनाया था l

Q7. भीमराव अम्बेडकर को बॉम्बे से राज्यसभा सांसद कब नियुक्त किया गया था ?

उत्तर- 3 अप्रैल 1952

Q8. भीमराव अम्बेडकर को स्वतंत्रता पश्चात कौनसा मंत्रालय दिया गया था ?

उत्तर- कानून एवम न्याय मंत्रालय  

Q9. भीमराव अम्बेडकर के समाधि स्थल का क्या नाम था ?

उत्तर- चैत्या भूमि

विवरण:- डॉक्टर आंबेडकर का समाधि स्थल का नाम चैत्या भूमि है जो कि मुंबई, महाराष्ट्र में स्थित है.

Q10. भारतीय संविधान के निर्माण के लिए गठित किस समिति के अध्यक्ष डॉक्टर आंबेडकर थे?

उत्तर- प्रारूप समिति 

विवरण:- भारतीय संविधान के निर्माण के लिए गठित प्रारूप समिति के अध्यक्ष के रूप मे डॉक्टर भीमराव आंबेडकर चुने गये थे।  29 अगस्त 1947 को संविधान के निर्माण हेतु 7 सदस्यीय प्रारूप समिति का गठन किया गया था.

Q11. भीमराव अम्बेडकर ने पीने के पानी के लिए सत्याग्रह कब किया था ?

उत्तर- 20 मार्च 1927

विवरण:- पीने के पानी के लिए सत्याग्रह” करने वाले प्रथम और अकेले सत्याग्रही डॉक्टर भीमराव अंबेडकर थे। उन्होंने 20 मार्च 1927 को ‘महाड’ शहर में अछूत समुदाय को भी शहर की चवदार तालाब से पानी लेने का अधिकार दिलाने कि लिये सत्याग्रह चलाया था.

Q12. भीमराव अम्बेडकर ने बहिष्कृत हितकारिणी सभा की स्थापना कब की थी ?

उत्तर- 1924

विवरण:- ‘बहिष्कृत हितकारिणी सभा’ की स्थापना डॉक्टर आंबेडकर ने 1924 में अछूतों की शिक्षा को बढ़ावा देने और उन्हें समाज मे ऊपर उठाने के प्रयास के रूप में की थी.

Q13. भीमराव अम्बेडकर की पहली पत्नी का क्या नाम था ?

उत्तर- रमाबाई अम्बेडकर

विवरण:- अप्रैल 1906 में, जब भीमराव लगभग 15 वर्ष आयु के थे, तो नौ साल की लड़की रमाबाई से उनका विवाह कर दिया गया था । तब वे पांचवी कक्षा पढ रहे थे। उन दिनों भारत में बाल‑विवाह का प्रचलन था।

Q14. भीमराव अम्बेडकर की दूसरी पत्नी शारदा कबीर ने विवाह पश्चात किस नाम को अपनाया ?

उत्तर- सविता अम्बेडकर

विवरण:- भीमराव अंबेडकर ने सविता अंबेडकर से 15 अप्रैल 1948 को नई दिल्ली में अपने घर पर विवाह किया था। डॉ॰ शारदा कबीर ने शादी के बाद सविता आम्बेडकर नाम अपनाया और उनके बाकी जीवन में उनकी देखभाल की। सविता आम्बेडकर, जिन्हें ‘माई’ या ‘माइसाहेब’ कहा जाता था, का 29 मई 2003 को नई दिल्ली के मेहरौली में 93 वर्ष की आयु में निधन हो गया।

Q15. भीमराव अम्बेडकर गौतम बुद्ध और संत कबीर के अलावा किसे अपना गुरु मानते थे ?

उत्तर- महात्मा ज्योतिराव फुले

विवरण:-भीमराव अंबेडकर ने कहा था की, उनका जीवन तीन गुरुओं और तीन उपास्यों से सफल बना है। उन्होंने जिन तीन महान व्यक्तियों को अपना गुरु माना, उसमे उनके पहले गुरु  गौतम बुद्ध, दूसरे  संत कबीर और तीसरे गुरु महात्मा ज्योतिराव फुले थे।

Q16. भीमराव अम्बेडकर ने कोलंबिया विश्वविद्यालय और लन्दन स्कूल ऑफ़ इकोनॉमिक्स से किस विषय में डॉक्टरेट की उपाधि प्राप्त की थी ?

उत्तर- अर्थशास्त्र

विवरण:- 1916 में भीमराव अंबेडकर अपने तीसरे शोध कार्य इवोल्युशन ओफ प्रोविन्शिअल फिनान्स इन ब्रिटिश इंडिया  के लिए अर्थशास्त्र में पीएचडी प्राप्त की, अपने शोध कार्य को प्रकाशित करने के बाद 1927 में अधिकृत रुप से पीएचडी प्रदान की गई| अक्टूबर 1916 में, वे लंदन चले गये और वहाँ उन्होंने ग्रेज़ इन में बैरिस्टर कोर्स (विधि अध्ययन) के लिए प्रवेश लिया, और साथ ही लंदन स्कूल ऑफ़ इकोनॉमिक्स में भी प्रवेश लिया जहां उन्होंने अर्थशास्त्र की डॉक्टरेट (Doc­tor­ate) थीसिस पर काम करना शुरू किया 1923 में, उन्होंने अर्थशास्त्र में डी॰एससी॰ (डॉक्टर ऑफ साईंस) उपाधि प्राप्त की। उनकी थीसिस “दी प्राब्लम आफ दि रुपी: इट्स ओरिजिन एंड इट्स सॉल्यूशन” (रुपये की समस्या: इसकी उत्पत्ति और इसका समाधान) पर थी।

Q17. डॉ. भीमराव अम्बेडकर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा को पहले किस नाम से जाना जाता था ?

उत्तर- सोनेगाँव हवाई अड्डा

विवरण:- सोनेगाँव हवाई अड्डा नागपुर में स्थित हैं l

Q18. भीमराव अम्बेडकर ने मूकनायक पत्रिका की शुरुआत कब की थी ?

उत्तर– 31 जनवरी 1920 

विवरण:- 31 जनवरी 1920 को बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर ने अछूतों के ऊपर होने वाले अत्याचारों को प्रकट करने के लिए “मूकनायक” नामक अपना पहला मराठी पाक्षिक पत्र शुरू किया। इसके सम्पादक आम्बेडकर व पाण्डुराम नन्दराम भटकर थे। इस अखबार के शीर्ष भागों पर संत तुकाराम के वचन थे |

Q19.  भीमराव अम्बेडकर ने समता समाचार पत्र की शुरुआत कब की थी ?

उत्तर– 29 जून 1928 

विवरण:- 29 जून 1928 में आम्बेडकर ने “समता” (हिन्दी: समानता) पत्र शुरू किया। यह पत्र डॉ॰ आम्बेडकर द्वारा समाज सुधार हेतु स्थापित संस्था समाज समता संघ (समता सैनिक दल) का मुखपत्र था। इसके संपादक के तौर पर आम्बेडकर ने देवराव विष्णु नाइक को नियुक्त किया था।

Q20.  भीमराव अम्बेडकर द्वारा इनमे से कौनसी किताब लिखी थी ?

उत्तर– फेडरेशन वर्सेज़ फ्रीडम (1936)

Q21.  भीमराव अम्बेडकर की किस बैंक की स्थापना में अहम भूमिका हैं ?

उत्तर- भारतीय रिज़र्व बैंक

विवरण:- भारतीय रिज़र्व बैंक (आरबीआई), आम्बेडकर के विचारों पर आधारित था, जो उन्होंने हिल्टन यंग कमिशन को प्रस्तुत किये थे उनके डि.एस.सी. प्रबंध द प्रॉब्लम ऑफ द रूपी : इट्स ओरिजिन ॲन्ड इट्स सोल्युशन से भारत के केन्द्रिय बैंक यानी  भारतीय रिजर्व बैंक की स्थापना हुई है

Share this:
Scroll to Top