छत्रपति शिवाजी महाराज (Chhatrapati Shivaji Maharaj) से संबंधित प्रश्न

छत्रपति शिवाजी महाराज ( Chha­tra­p­ati Shiv­a­ji Maharaj):- छत्रपति शिवाजी भोसले (1630-1680 ई.) भारत के एक महान राजा एवं रणनीतिकार थे जिन्होंने 1674 ई. में पश्चिम भारत में मराठा साम्राज्य की नींव रखी। इसके लिए उन्होंने मुगल साम्राज्य के शासक औरंगज़ेब से संघर्ष किया। सन् 1674 में रायगढ़ में उनका राज्याभिषेक हुआ और वह “छत्रपति” बने। छत्रपती शिवाजी महाराज ने अपनी अनुशासित सेना एवं सुसंगठित प्रशासनिक इकाइयों कि सहायता से एक योग्य एवं प्रगतिशील प्रशासन प्रदान किया।

Advertisement — TillExam
YouTube

Subscribe on YouTube

Get free tutorials, exam tips & updates.

Subscribe
WhatsApp

Join WhatsApp Channel

Stay updated with instant alerts.

Follow
Mock Test

Free SSC Mock Tests

Boost your preparation with free practice tests.

Start Now
Job Alerts

Govt Job Alerts

Get free daily updates on government jobs.

Get Alerts
Chha­tra­p­ati Shiv­a­ji Maharaj

तो चलिये जानते हैं छत्रपति शिवाजी महाराज के जीवन से जुड़े महत्वपूर्ण प्रशनोत्तर। 

Q1. छत्रपति शिवाजी महाराज ( Chhatrapati Shivaji Maharaj)  का जन्म कब हुआ था ?

उत्तर- 19 फरवरी 1630

विवरण:-छत्रपति शिवाजी महाराज का जन्म 19 फरवरी, 1630 में शिवनेरी दुर्ग में हुआ था। )

Q2. छत्रपति शिवाजी महाराज के माता-पिता का क्या नाम था ?

उत्तर– शाहजी भोंसले- जीजाबाई  

विवरण:- शिवाजी के पिता का नाम शहाजी भोंसले और माता का नाम जीजाबाई था शाहजीराजे भोसले (1594–1664) 17वीं शताब्दी के एक सेनानायक तथा छत्रपति शिवाजी महाराज के पिता थे)

Q3. छत्रपति शिवाजी महाराज की कितनी पत्नियाँ थी ?

उत्तर- 8

विवरण: उस समय की मांग के अनुसार तथा सभी मराठा सरदारों को एक छत्र के नीचे लाने के लिए महाराज को 8 विवाह करने पडे़।

1. सईबाई निम्बालकर — (बच्चे: संभाजी, सखुबाई, राणूबाई, अम्बिकाबाई)

2. सोयराबाई मोहिते — (बच्चे- दीपबै, राजाराम)

3. पुतळाबाई पालकर (1653–1680)

4. गुणवन्ताबाई इंगले 

5.सगुणाबाई शिर्के, 

6.काशीबाई जाधव

7. लक्ष्मीबाई विचारे

8. सकवारबाई गायकवाड़ — (कमलाबाई) (1656–1680)

Q4. छत्रपति शिवाजी महाराज की मृत्यु कब हुई थी ?

उत्तर- 3 अप्रैल 1680 ( रायगढ़ में )

विवरण:- शिवाजी की मृत्यु 03 अप्रैल 1680 के दिन उनके रायगढ़ फोर्ट में हो गई थी. उनके निधन को लेकर इतिहासकारों में मतभेद है. कुछ इतिहासकार मानते हैं कि उनकी मृत्यु स्वाभाविक थी, लेकिन कई किताबों में इतिहासकारों ने लिखा कि उन्हें साजिश के तहत जहर दिया गया था. इसके बाद उनकी हालत बिगड़ गई. उन्हें खून की पेचिस शुरू हुई और फिर उन्हें बचाया नहीं जा सका। 

Q5. छत्रपति शिवाजी महाराज ने मराठा साम्राज्य की नींव कब रखी थी ?

उत्तर- 1674

विवरण:- जिन्होंने 1674 में पश्चिम भारत में मराठा साम्राज्य की नींव रखी। )

Q6. छत्रपति शिवाजी महाराज का राज्याभिषेक कहाँ हुआ था ?

उत्तर- रायगढ़

विवरण:- सन 1674 में रायगढ़ में उनका राज्याभिषेक हुआ और छत्रपति बने।) तब काशी के पं. गंग भट ने कराया था छत्रपति शिवाजी महाराज का राज्याभिषेक

Q7. छत्रपति शिवाजी महाराज ने फारसी की जगह किन 2 भाषाओँ को राजभाषा बनाया था ?

उत्तर– मराठी और संस्कृत 

विवरण:- फारसी के स्थान पर मराठी एवं संस्कृत को राजकाज की भाषा बनाया।)

Q8. छत्रपति शिवाजी महाराज और जयसिंह के बीच पुरंदर की संधि कब हुई थी ?

उत्तर- 22 जून 1665 

विवरण:- मुगल साम्राज्य के सेनापति राजपूत शासक जय सिंह प्रथम और मराठा छत्रपति शिवाजी महाराज के बीच, 11 जून, 1665 को पुरन्दर की संधि पर हस्ताक्षर किए गए थे। जय सिंह द्वारा पुरंदर किले की घेराबंदी करने के बाद शिवाजी को समझौते पर हस्ताक्षर करने के लिए मजबूर होना पड़ा। 

Q9शिवाजी ने 1670 में किस किले को जीतकर उसका नाम “सिंहगढ़” रखा ?

उत्तर- कोंडाना

विवरण:- शिवाजी महाराज के मावला तानाजी मालुसरे ने कोंढाणा दुर्ग पर कब्जा किया पर उस युद्ध में वह विरगती को प्राप्त हुआ उसकी याद में कोंडना पर अधिकार करने के बाद उसका नाम सिंहगढ़ रखा गया। 

Q10. छत्रपति शिवाजी महाराज (Chhatrapati Shivaji Maharaj) का अंतिम सैन्य अभियान कौनसा था ?

उत्तर- कर्नाटक अभियान 

विवरण:- सन 1677–78 में शिवाजी का ध्यान कर्नाटक की ओर गया। राज्याभिषेक के बाद शिवाजी का यह अन्तिम महत्त्वपूर्ण ‘कर्नाटक का अभियान’ (1676 ई.) था। गोलकुण्डा के ‘मदन्ना’ एवं ‘अकन्ना’ के सहयोग से शिवाजी ने बीजापुर और कर्नाटक पर आक्रमण करना चाहा, परन्तु आक्रमण के पूर्व ही शिवाजी एवं कुतुबशाह के बीच संधि सम्पन्न हुई, जिसकी शर्तें इस प्रकार थीं-

शिवाजी को कुतुबशाह ने प्रति वर्ष एक लाख हूण देना स्वीकार किया। दोनों ने कर्नाटक की सम्पत्ति को आपस में बांटने पर सहमति जताई।

Q11. छत्रपति शिवाजी महाराज के राजनीतिक गुरु कौन थे ?

उत्तर- दादाजी कोंणदेव

विवरण:- शिवाजी के राजनीतिक गुरू और संरक्षक उनके दादाजी कोण्डदेव थे । उनका बचपन दादाजी कोण्डदेव व उनकी माता जीजाबाई के करीब बीता जहाँ उन्होंने राजनीतिक शिक्षा सीखने के साथ साथ मुगल शासको को खदेङने की योजना का आभास हुआ । 

Q12. छत्रपति शिवाजी महाराज ने सर्वप्रथम किस दुर्ग पर कब्ज़ा किया था ?

उत्तर- रोहिदेश्वर का दुर्ग

विवरण:- उस समय बीजापुर आपसी संघर्ष तथा मुग़लों के आक्रमण से परेशान था। बीजापुर के सुल्तान आदिलशाह ने बहुत से दुर्गों से अपनी सेना हटाकर उन्हें स्थानीय शासकों या सामन्तों के हाथ सौंप दिया था। जब आदिलशाह बीमार पड़ा तो बीजापुर में अराजकता फैल गई और शिवाजी महाराज ने अवसर का लाभ उठाकर बीजापुर में प्रवेश का निर्णय लिया। शिवाजी महाराज ने इसके बाद के दिनों में बीजापुर के दुर्गों पर अधिकार करने की नीति अपनाई। सबसे पहला दुर्ग था रोहिदेश्वर का दुर्ग। 

Q13. छत्रपति शिवाजी महाराज (Chhatrapati Shivaji Maharaj) की मृत्यु के बाद उनका उत्तराधिकारी कौन बना था ?

उत्तर- संभाजी

विवरण:- उस समय शिवाजी के उत्तराधिकार संभाजी को मिले। शिवाजी के ज्येष्ठ पुत्र संभाजी थे और दूसरी पत्नी से राजाराम नाम एक दूसरा पुत्र था। उस समय राजाराम की उम्र मात्र 10 वर्ष थी अतः मराठों ने शम्भाजी को राजा मान लिया। )

Q14. छत्रपति शिवाजी महाराज की प्रशासकीय कार्य में मदद हेतु मंत्रियों की परिषद् को क्या कहा जाता था ?

उत्तर- अष्टप्रधान

विवरण:- प्रशासकीय कार्यों में मदद के लिए आठ मंत्रियों की एक परिषद थी जिन्हें अष्टप्रधान कहा जाता था। इसमें मंत्रियों के प्रधान को पेशवा कहते थे जो राजा के बाद सबसे प्रमुख हस्ती था)

Q15. छत्रपति शिवाजी महाराज की राजमुद्रा किस भाषा में लिखी हुई थी ?

उत्तर- संस्कृत

विवरण:- शिवाजी की राजमुद्रा संस्कृत में लिखी हुई एक अष्टकोणीय मुहर (seal) थी जिसका उपयोग वे अपने पत्रों एवं सैन्यसामग्री पर करते थे।)

Q16. छत्रपति शिवाजी महाराज (Chhatrapati Shivaji Maharaj) ने अफज़ल खान का वध कब किया था ?

उत्तर- 10 नवम्बर 1659

Share this:
Scroll to Top