मदन मोहन मालवीय (Madan Mohan Malviya):- महामना मदन मोहन मालवीय (Madan Mohan Malviya) (25 दिसम्बर 1861 — 12 नवंबर 1946) काशी हिन्दू विश्वविद्यालय के प्रणेता तो थे ही इस युग के आदर्श पुरुष भी थे। वे भारत के पहले और अन्तिम व्यक्ति थे जिन्हें महामना की सम्मानजनक उपाधि से विभूषित किया गया।

तो आइये जानते हैं महामना मदन मोहन मालवीय (Madan Mohan Malviya) के जीवन से जुड़े कुछ महत्वपूर्ण प्रश्नों के उत्तर।
Q1. मदन मोहन मालवीय का जन्म कब हुआ था ?
उत्तर– 25 दिसम्बर 1861
विवरण:- मदन मोहन मालवीयजी का जन्म प्रयाग में, जिसे स्वतन्त्र भारत में प्रयागराज कहा जाता है, 25 दिसम्बर 1861 को हुआ था।
Q2. मदन मोहन मालवीय के माता-पिता का क्या नाम था ?
उत्तर- पं० ब्रजनाथ व मूनादेवी
विवरण:- मदन मोहन मालवीय जी के पिता पण्डित ब्रजनाथजी संस्कृत भाषा के प्रकाण्ड विद्वान थे। वे श्रीमद्भागवत की कथा सुनाकर अपनी आजीविका अर्जित करते थे।
Q3. मदन मोहन मालवीय को भारत रत्न कब दिया गया था ?
उत्तर- 30 मार्च 2015 (मरणोपरांत )
विवरण:- केन्द्र सरकार ने दिसंबर 2014 में पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी और मदन मोहन मालवीय को भारत रत्न देने की घोषणा की थी।
Q4. मदन मोहन मालवीय को पहली बार भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस का अध्यक्ष कब बनाया गया था ?
उत्तर- 1909
विवरण:- कांग्रेस ने उन्हें चार बार सभापति निर्वाचित करके सम्मानित किया- लाहौर (1909 में), दिल्ली (1918 और 1931 में) तथा कलकत्ता (1933 में)।
Q5. मदन मोहन मालवीय ने किस विश्वविद्यालय की स्थापना की थी ?
उत्तर- बनारस हिन्दू विश्वविद्यालय
विवरण:- स्वतंत्रता सेनानी मालवीय जी को एशिया के सबसे बड़े आवासीय विश्वविद्यालय बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) की स्थापना का श्रेय जाता है | मदन मोहन मालवीय ने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी की स्थापना साल 1916 में की थी. इसके बाद वो 20 साल तक बीएचयू के वाइस चांसलर भी रहे।
Q6. मदन मोहन मालवीय को ‘महामना’ की उपाधि किसने दी थी ?
उत्तर- महात्मा गाँधी
Q7. मदन मोहन मालवीय का निधन कब हुआ था ?
उत्तर– 12 नवम्बर 1946
विवरण:- पंडित मदन मोहन मालवीय का निधन 12 नवम्बर, 1946 को इलाहबाद में हुआ था।
Q8. मदन मोहन मालवीय की पत्नी का क्या नाम था ?
उत्तर- कुंतीदेवी
विवरण:- वर्ष 1878 में मदन मोहन मालवीय का विवाह मिर्ज़ापुर स्थान की कुन्तीदेवी नामक कन्या से हुआ, उनकी पांच पुत्रियाँ और पांच पुत्र थे
Q9. मदन मोहन मालवीय ने किस हिंदी समाचार पत्र की शुरुआत की थी ?
उत्तर- मर्यादा
विवरण:- 1910 में उन्होंने “मर्यादा” नामक हिंदी समाचार पत्र की शुरुआत की ।
Q10. मदन मोहन मालवीय ने बी.ए की पढाई किस विश्वविद्यालय से पूरी की थी ?
उत्तर- कलकत्ता विश्वविद्यालय
विवरण:- उन्होंने 1879 में मुइर सेंट्रल कॉलेज (अब इलाहबाद विश्वविद्यालय) से अपनी मेट्रिक की पढ़ाई पूरी की, इसके बाद उन्होंने 1884 में कलकत्ता विश्वविद्यालय से बी.ए. की पढ़ाई पूरी की।
Q11. मदन मोहन मालवीय ने हिन्दू महासभा की स्थापना कब की थी ?
उत्तर– 1915
विवरण:- सन् 1915 में मदनमोहन मालवीय के नेतृत्व में प्रयाग में हिंदू महासभा की स्थापना की गई।1915 में हरिद्वार में अखिल भारतीय हिन्दू महासभा का सम्मेलन आयोजित किया गया था।
Q12. मदन मोहन मालवीय ने गंगा महासभा की स्थापना कब की थी ?
उत्तर- 1905
विवरण:- हरिद्वार के भीमगोड़ा में गंगा के प्रवाह को प्रभावित करने वाली ब्रिटिश सरकार की नीतियों से आशंकित मालवीय जी ने वर्ष 1905 में गंगा महासभा की स्थापना की थी। )
Q13. मदन मोहन मालवीय ने किस दैनिक अंग्रेजी अख़बार की शुरुआत की थी ?
उत्तर- लीडर
विवरण:- मदन मोहन मालवीय जी ने वर्ष 1909 में एक अंग्रेज़ी दैनिक अखबार ‘लीडर’ भी शुरू किया था।
Q14. मदन मोहन मालवीय ने किस उपनाम से कविताएं लिखनी शुरू की थी ?
उत्तर- मकरंद
विवरण:- मदन मोहन मालवीय जी ने शिक्षा पूर्ण कर इलाहाबाद के जिला स्कूल पढने गये। यहीं उन्होंने मकरंद के उपनाम से कवितायें लिखनी प्रारम्भ कीं। उनकी कवितायें पत्र‑पत्रिकाओं में खूब छपती थीं। लोग उन्हें चाव से पढते थे।)
Q15. मदन मोहन मालवीय किस वर्ष इम्पीरियल परिषद् के सदस्य चुने गये थे ?
उत्तर- 1912
विवरण:- मदन मोहल मालवीय वर्ष 1912 से 1926 तक इंपीरियल विधानपरिषद के सदस्य रहे। 1919 में इस परिषद को केंद्रीय विधान परिषद का नाम दिया गया। )
Q16. मदन मोहन मालवीय के सम्मान में भारतीय रेलवे ने किस एक्सप्रेस की शुरुआत की थी ?
उत्तर– महामना एक्सप्रेस
विवरण:- वर्ष 2016 में भारतीय रेलवे ने मालवीय जी के सम्मान में वाराणसी-नई दिल्ली ‘महामना एक्सप्रेस’ शुरू की थी।