महाराणा प्रताप (Maharana Pratap) से संबंधित महत्वपूर्ण प्रश्न

महाराणा प्रताप सिंह (Maha­rana Prat­ap Singh):- महाराणा प्रताप सिंह सिसोदिया ( ज्येष्ठ शुक्ल तृतीया रविवार विक्रम संवत 1597 तदनुसार 9 मई 1540 – 19 जनवरी 1597) उदयपुर, मेवाड में सिसोदिया राजपूत राजवंश के राजा थे। उनका नाम इतिहास में वीरता, शौर्य, त्याग, पराक्रम और दृढ प्रण के लिये अमर है। उन्होंने मुगल सम्राट अकबर की अधीनता स्वीकार नहीं की और कई सालों तक संघर्ष किया । 

  • Save
Maha­rana Pratap

तो आइये जानते हैं उनके जीवन से जुड़े कुछ महत्वपूर्ण प्रश्न तथा उत्तर। 

Q1. महाराणा प्रताप (Maharana Pratap) का जन्म कब हुआ था ?

उत्तर– 9 मई 1540

विवरण:- महाराणा प्रताप का जन्म 9 मई 1540 को कुंभलगढ़ दुर्ग में स्थित कटार गढ़ के बादल महल में हुआ ।

Q2. महाराणा प्रताप के माता- पिता का क्या नाम था ?

उत्तर– महाराणा उदयसिंह एवं माता रानी जयवंताबाई

विवरण:- इनके पिता का नाम राणा उदय सिंह और माता का नाम जयवंता बाई जी था । 

Q3. महाराणा प्रताप के प्रिय और प्रसिद्ध घोड़े का क्या नाम था ?

उत्तर- चेतक

विवरण:- महाराणा प्रताप के घोड़े का नाम चेतक था जो काफी बहादुर घोडा था ।

Q4. हल्दीघाटी का युद्ध कब हुआ था ?

उत्तर- 1576

विवरण:- महाराणा प्रताप और मुगलों के बीच प्रसिद्ध हल्‍दी धाटी का युद्ध 18 जून 1576 को हुआ था | इस युद्ध में महाराणा प्रताप की तरफ से लडने वाले एक मात्र मुसलमान हकीम खां सूरी थे  |इस युद्ध में किसी की विजय नहीं हुई थी । 

Q5. महाराणा प्रताप की मृत्यु कब हुई थी ?

उत्तर- 19 जनवरी 1597

विवरण:- महाराणा प्रताप की मृत्यु 19 जनवरी, 1597 ई. में हो गई थी। 

6. महाराणा प्रताप को अन्य किस नाम से जाना जाता था ?

उत्तर- मेवाड़ केसरी

विवरण:- मेवाड़ केसरी व हिंदुआ सूरज दो नामों से महाराणा प्रताप को संबोधित करते थे। 

Q7. महाराणा प्रताप के दरबारी कवि कौन थे ?

उत्तर- चक्रपाणि

Q8. संकट के समय महाराणा प्रताप को किसने आर्थिक सहायता प्रदान की थी ?

उत्तर- भामाशाह

विवरण:- महाराणा प्रताप और भामाशाह की मुलाकात चूलिया नामक स्थान पर हुई भामाशाह ने प्रताप को ₹20 हजार स्वर्ण मुद्राएं और ₹25 लाख की आर्थिक सहायता दी थी जिससे महारणा प्रताप ने सेना का पुनर्गठन करके अपने मेवाड़ को पुनः जीत लिया)

Q9. महाराणा प्रताप की छतरी कहाँ पर बनी हुई है ?

उत्तर- बाडोली( उदयपुर )

विवरण:- चावण्ड से ढाई मील दूर बाडोली उदयपुर में जलाया गया बाडोली में ही प्रताप की 8 खंभों की छतरी बनी हुई है।

Q10. चेतक की छतरी कहाँ स्थित हैं ?

उत्तर- उदयपुर

विवरण:- बलीचा गांव (उदयपुर) महाराणा प्रताप के घोड़े चेतक का स्मारक बना हुआ है ।

Q11. महाराणा प्रताप के कुल देवता कौन थे ?

उत्तर- एकलिंग महादेव

विवरण:- महाराणा प्रताप उदयपुर, मेवाड़ में सिसोदिया राजवंश के राजा थे। उनके कुल देवता एकलिंग महादेव हैं। एकलिंग महादेव महादेव का मंदिर उदयपुर में स्थित है। मेवाड़ के संस्थापक बप्पा रावल ने 8वीं शताब्‍दी में इस मंदिर का निर्माण करवाया और एकलिंग की मूर्ति की प्रतिष्ठापना की थी।

Q12. महाराणा प्रताप का राज्याभिषेक कब हुआ था ?

उत्तर- 28 फ़रवरी 1572

विवरण:- गोगुन्दा में 32 वर्ष की आयु में उनका पिता की मृत्यु पर राज्याभिषेक हुआ ।

Q13. महाराणा प्रताप की ओर से युद्ध करने वाला एकमात्र मुस्लिम सेनापति कौन था ?

उत्तर- हकीम खां सूरी

विवरण:- राणा का पठान सेनानायक तथा प्रताप सेना का कमांडर हल्दीघाटी के युद्ध में हकीम का एकमात्र मुस्लिम सेनापति था जो हल्दीघाटी युद्ध में महाराणा प्रताप की ओर से युद्ध करते हुए वीरगति को प्राप्त हुआ। 

Q14. महाराणा प्रताप के प्राण संकट में देखकर उनके सिर से राजकीय छत्र उतार कर अपने सिर पर धारण करने वाला कौन था?

उत्तर- झाला बीदा 

विवरण:- पूर्व सादड़ी के सरदार इन्होंने युद्ध में महाराणा प्रताप के प्राण संकट में देखकर उनके सिर से राजकीय छत्र उतार कर अपने सिर पर धारण कर लिया जिससे शत्रु ने उन्हें महाराणा प्रताप समझ कर मार डाला और महाराणा प्रताप के प्राण बच गये।

Q15. हल्दीघाटी के युद्ध को खमनोर का युद्ध किसने कहा है ?

उत्तर- अबुल फज़ल

विवरण:- राजसमंद जिले में बनास नदी के तट पर स्थित खमनोर स्थान पर हल्दीघाटी के दर्रे के बाहर यह युद्ध हुआ इस स्थान विशेष के कारण हल्दीघाटी का युद्ध खमनोर के युद्ध के नाम से जाना जाता है।

Q16. मेवाड़ की संकट कालीन राजधानी किसे कहते हैं ?

उत्तर- कुम्भलगढ़

Leave a Comment

Share via
Copy link
Verified by MonsterInsights