राजा राममोहन राय (Raja Rammohan Roy):- राजा राम मोहन राय का जन्म 22 मई, 1772 को बंगाल के राधानगर में एक रूढ़िवादी ब्राह्मण परिवार में हुआ था। राजा राम मोहन राय की प्रारंभिक शिक्षा फारसी और अरबी भाषाओं में पटना में हुई, जहाँ उन्होंने कुरान, सूफी रहस्यवादी कवियों के काम तथा प्लेटो और अरस्तू के कार्यों के अरबी अनुवाद का अध्ययन किया था।

तो आइये जानते हैं राजा राममोहन राय के जीवन पर आधारित प्रश्न‑उत्तर ।
Q1. राजा राममोहन राय (Raja Rammohan Roy) का जन्म कब हुआ था ?
उत्तर- 22 मई 1772
विवरण:- राजा राम मोहन राय का जन्म 22 मई, 1772 को बंगाल के राधानगर में एक रूढ़िवादी ब्राह्मण परिवार में हुआ था
Q2. राजा राममोहन राय (Raja Rammohan Roy) के माता-पिता का क्या नाम था ?
उत्तर– रमाकांत राय- तारिणी देवी
विवरण:- राजा राममोहन राय के पिता का नाम रमाकांत तथा माता का नाम तारिणी देवी था
Q3. राजा राममोहन राय को “राजा’ की उपाधि किसने दी थी ?
उत्तर- अकबर द्वितीय
विवरण:- राम मोहन राय दिल्ली के मुगल सम्राट अकबर II की पेंशन से संबंधित शिकायतों हेतु इंग्लैंड गए तभी अकबर II द्वारा उन्हें ‘राजा’ की उपाधि दी गई।
Q4. राजा राममोहन राय ने ब्रह्म समाज की स्थापना कब की थी ?
उत्तर- 1828
विवरण:- राजा राम मोहन राय ने वर्ष 1828 में ब्रह्म सभा की स्थापना की जिसे बाद में ब्रह्म समाज का नाम दिया गया।
Q5. राजा राममोहन राय ने वेदांत कॉलेज की स्थापना कब की थी ?
उत्तर– 1825
विवरण:- वर्ष 1825 में उन्होंने वेदांत कॉलेज की स्थापना की जहाँ भारतीय शिक्षण और पश्चिमी सामाजिक और भौतिक विज्ञान दोनों पाठ्यक्रमों को पढ़ाया जाता था।
Q6. भारतीय पुनर्जागरण के जनक के रूप में किसे जाना जाता हैं ?
उत्तर- राजा राममोहन राय
विवरण:- राजा राममोहन राय को भारतीय पुनर्जागरण का पिता कहा जाता है। उन्होंने बाल विवाह विधवा विवाह और सती प्रथा जैसी कुप्रथाओं को समाज से दूर करने का प्रयास किया
Q7. राजा राममोहन राय ने ईस्ट इंडिया कंपनी से कब इस्तीफा दिया था ?
उत्तर- 1814
विवरण:- वर्ष 1803 से 1814 तक उन्होंने ईस्ट इंडिया कंपनी के लिये वुडफोर्ड और डिग्बी के अंतर्गत निजी दीवान के रूप में काम किया।
Q8. राजा राम मोहन राय को राजनीति के संदर्भ में स्वतंत्रता आंदोलन का अग्रदूत किसने कहा ?
उत्तर- विपिन चन्द्र पाल
Q9. राजा राममोहन राय (Raja Rammohan Roy) ने “मिरात‑उल-अखबार” का प्रकाशन कब शुरू किया था ?
उत्तर- 1822
विवरण:- अप्रैल 1822 ई. में राजा राममोहन राय ने फारसी भाषा में एक साप्ताहिक अखबार ‘मिरात‑उल-अखबार’ नाम से शुरू किया, जो भारत में पहला फारसी अखबार था। इसके अलावा राम मोहन राय ने ब्राह्मणवादी पत्रिका (वर्ष 1821); और बंगाली साप्ताहिक– संवाद कौमुदी (वर्ष1821) का प्रकाशन किया।
Q10. राजा राममोहन राय द्वारा लिखी गई पुस्तक का नाम क्या हैं ?
उत्तर- वेदांत गाथा (1815)
विवरण:- इसके अलावा उन्होंने हिन्दू धर्म की रक्षा,बंगाली व्याकरण,भारतीय दर्शन का इतिहास,मुण्डक उपनिषद आदि जैसी किताबे भी लिखी हैं
Q11. सती प्रथा का अंत कब हुआ था ?
उत्तर- 1829
विवरण:- राजा राममोहन राय ने लार्ड विलियम बेंटिक की सहायता से 1829 में सती प्रथा का अंत कर दिया | इसके अलावा उन्होंने भारतीय समाज को बाल विवाह से भी निजात दिलाया
Q12. राजा राममोहन राय की मृत्यु कब हुई थी ?
उत्तर- 27 सितम्बर 1833
विवरण:- मेनिंजाइटिस (दिमागी बुखार) हो जाने के कारण राजा राममोहन राय का 27 सितंबर, 1833 को निधन हो गया।
Q13. राजा राममोहन राय की समाधि कहाँ स्थित हैं ?
उत्तर- ब्रिटेन
विवरण:- ब्रिटेन के ब्रिस्टल नगर के आरनोस वेल कब्रिस्तान में राजा राममोहन राय की समाधि है।
Q14. राजा राममोहन राय ने अपनी उच्च शिक्षा कहाँ से प्राप्त की थी ?
उत्तर- पटना
विवरण:- राजा राममोहन राय को उच्च शिक्षा के लिए पटना भेजा गया। तीक्ष्ण बुद्धि के धनी राम मोहन राय ने पंद्रह साल की उम्र तक बांग्ला, पारसी, अरबी और संस्कृत सीख ली थी। वाराणसी में उन्होंने वेदों, उपनिषदों एवं हिंदू दर्शन का गहन अध्ययन किया।
Q15. राजा राममोहन राय ने अंग्रेजी शिक्षा पर आधारित स्कूल की स्थापना कब की थी ?
उत्तर– 1822
विवरण:- राजा राममोहन राय ने अंग्रेजी, विज्ञान, पश्चिमी चिकित्सा एवं प्रौद्योगिकी के अध्ययन पर बल दिया। वह मानते थे कि अंग्रेजी शिक्षा पारंपरिक शिक्षा प्रणाली से बेहतर है।
Q16. राजा राममोहन राय ने एकेश्वरवाद के समर्थन में कौन सी रचना लिखी ?
उत्तर- तुहफ्त‑उल –मुवाहिदिन (1804)